यदि आप इस ब्‍लोग में हैं तब तो आप हिंदी टाइपिंग और डिक्‍टेशन से परिचित ही होंगे। यह ब्‍लोग उन सभी अभ्यार्थियों की सहायता के लिए प्रारंभ किया गया है जो हिंदी टाइपिंग के क्षेत्र में अपना भविष्‍य बनाना चाहते हैं। आप अपनी हिंदी टाइपिंग को अधिक शटीक बनाने के‍ लिए हिंंदी के नोट्स और डिक्‍टेशन की सहायता ले सकते हैं।
If you are in this blog then you will be familiar with Hindi typing and dictation. This blog has been started to help all those candidates who want to make their future in the field of Hindi typing. You can get help from Hindi notes and dictation to make your Hindi typing more effective.

Showing posts with label Typing Dictation 30WPM. Show all posts
Showing posts with label Typing Dictation 30WPM. Show all posts

Tuesday, 10 April 2018

Typing Dictation No :- 2 (30WPM)




राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने सोमवार को महेंद्र सिंह धोनी को देश के तीसरे सबसे बड़े नागरिक पुरस्कार पद्म भूषण से सम्मानित किया। खास बात ये कि 7 साल पहले आज के दिन ही धोनी ने भारत को क्रिकेट वर्ल्ड कप का खिताब दिलाया था। धोनी के अलावा बिलियर्ड में 19 बार के वर्ल्ड चैम्पियन पंकज आडवाणी को भी पद्म भूषण से सम्मानित किया गया। राष्ट्रपति भवन में 44 हस्तियों को पद्म पुरस्कारों से नवाजा गया। समारोह में उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री राजनाथ सिंह सहित कई हस्तियां मौजूद रहीं। धोनी लेफ्टिनेंट कर्नल की यूनिफॉर्म में राष्ट्रपति भवन में सम्मान हासिल करने पहुंचे थे। इस दौरान उनकी पत्नी साक्षी धोनी भी मौजूद थीं। बता दें कि 1 नवंबर 2011 को प्रादेशिक सेना ने धोनी को लेफ्टिनेंट कर्नल की मानद उपाधि से नवाजा था। इससे पहले कपिल देव ही ऐसे क्रिकेटर थे, जिन्हें ऐसा सम्मान मिला था। धोनी को 2007 में राजीव गांधी खेल रत्न अवॉर्ड दिया गया था। उन्हें 2009 में पद्मश्री से सम्मानित किया गया। धोनी को 2008 और 2009 में आईसीसी वन डे प्लेयर ऑफ द ईयर अवॉर्ड मिला। दो बार ये अवॉर्ड पाने वाले धोनी पहले क्रिकेटर हैं। आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट इलेवन में वे तीन बार चुने गए। आईसीसी वर्ल्ड वन डे इलेवन में धोनी रिकॉर्ड 8 बार चुने जा चुके हैं, इनमें 5 बार कैप्टन के तौर पर चुना गया। 2 अप्रैल 2011 क्रिकेट वर्ल्ड कप का फाइनल मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया था। श्रीलंका ने 274 रन बनाए थे। जवाब में भारत की टीम ने ये लक्ष्य 48.2 ओवर में हासिल कर लिया था । धोनी ने छक्का मारकर भारत को वर्ल्डकप का खिताब दिलाया था। इस मैच में धोनी ने 91 रनों की पारी खेली थी और उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया था।बता दें कि 25 जनवरी को देश की 85 हस्तियों को पद्म पुरस्कार देने का एलान किया गया था।

(Word Count - 313)

Typing Dictation No :- 1 (30WPM)




आंध्रप्रदेश के मुख्यमंत्री और तेलुगु देशम पार्टी चीफ चंद्रबाबू नायडू दिल्ली दौरे पर हैं । उन्होंने बुधवार को आम आदमी पार्टी के चीफ और दिल्ली सीएम केजरीवाल से आंध्र भवन में मुलाकात की। दरअसल, नायडू आंध्र प्रदेश के लिए विशेष राज्य का दर्जा देने की मांग को लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने के लिए दूसरे दलों का समर्थन जुटाने की कोशिश कर रहे हैं । अब तक वे करीब 8 पार्टियों के 9 नेताओं से मिल चुके हैं । बता दें कि आंध्र को विशेष राज्य का दर्जा नहीं देने के मामले पर पिछले महीने टीडीपी ने एनडीए और केंद्र सरकार से खुद को अलग कर लिया था। चंद्रबाबू नायडू ने इस दौरे में 8 पार्टियों के 9 नेताओं से मुलाकात की । एनडीए से अलग होने के बाद यह इनका पहला दिल्ली दौरा है । अरविंद केजरीवाल, शरद पवार, वीरप्पा मोईली, ज्योतिरादित्य सिंधिया, फारूक अब्दुल्ला, संदीप चटोउपाध्‍याय, रामगोपाल यादव, हरसिमरत कौर और संजय राउत । 

चंद्रबाबू नायडू की इन नेताओं के साथ मीटिंग के दौरान क्या बातचीत हुई, इसका खुलासा तो नहीं हुआ । लेकिन ऐसा कहा जा रहा है कि चंद्रबाबू नायडू ने मोदी सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव को लेकर इन सभी विपक्षी नेताओं से समर्थन मांगा है । 

संसद में लगातार विपक्ष के हंगामे के कारण कोई कामकाज नहीं हो सका । मोदी सरकार के खिलाफ लाए गए अविश्वास प्रस्ताव के नोटिसों पर बुधवार को भी विचार नहीं किया जा सका और एक बार के स्थगन के बाद कार्यवाही दिन भर के लिए स्थगित कर दी गई। टीडीपी आंध्र के लिए विशेष राज्य का दर्जा देने की मांग कर रहा है । वे करीब 6 बार केंद्र सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने के लिए नोटिस दे चुके हैं, लेकिन हंगामें की वजह से ये कार्यवाही में शामिल नहीं हो सके। आंध्रप्रदेश का विपक्षी दल ने भी केंद्र सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव का नोटिस दिया है ।

(Word Count - 304)